रीवा
भोपाल से रीवा आ रही रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में गोली चलने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी विधायक के गनमैन ने रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में गोली चलाई है। बताया जाता है कि गोली सीट को क्रॉस करते हुए कोच में लगी। दूसरी ओर इस घटना के बाद सागर से लेकर रीवा तक हड़कंप मच गया और तत्काल जीआरपी और आरपीएफ ने इसकी जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू कर की है।
सूत्रों के मुताबिक इस घटना को दबाने के लिए कथित तौर पर जीआरपी के कुछ अधिकारी जुट गए हैं, हालांकि कोच में आसपास बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया जब जाकर यह मामला संज्ञान लेते हुए शिकायत दी गई। इस मामले में अभी जीआरपी के किसी अधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका है।
गोली चलने की घटना शुक्रवार रात भोपाल से रवाना होकर शनिवार सुबह रीवा पहुंचने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के ए 1 कोच की है । घटना के 24 घंटे बाद भी जीआरपी ने मामले को जाहिर नहीं होने दिया, लेकिन अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद रीवा जीआरपी थाने में केस दर्ज हो सकता है।
इस मामले में जीआरपी एसपी जबलपुर से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है, वहीं एडिशनल एसपी का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन