उमरिया
सूचना का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया में कंटेंट पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें तभी उस कंटेंट को पोस्ट करें। सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी आज उमरिया जिले के ताला बांधवगढ़ स्थित द सन रिसोर्ट में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन व्दारा दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आमजन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है जिससे सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से कार्य करने वाले लोगों को और बढ़ावा दिया जा सके। जिससे आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओ,कार्यक्रम तथा अभियानों से अवगत कराया जा सके।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसंपर्क भोपाल सुनील वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया रियल टाइम और खुद का मीडिया है। उहोंने कहा कि सूचना ही शक्ति है जिसका सही दिशा में उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अहम भूमिका निभाए। आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व महा अभियान जैसे अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय चलाए जा रहे अभियानों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें जिससे हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जनता द्वारा न चुने जाने के बावजूद भी जनता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगभग 400 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
द सन रिसोर्ट ताला बांधवगढ़ में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट पोस्ट करने जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क उमरिया गजेन्द्र द्विवेदी, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी शहडोल अरूणेंद्र सिंह, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनूपपुर सुश्री कुसुम मरकाम, शहडोल संभाग के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू