भोपाल
नवाचार ऐसा करें कि देश के अन्य राज्य इसका अनुकरण करें।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा मनु श्रीवास्तव के साथ चर्चा के दौरान कही। मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये चरणवार कार्ययोजना बनाएं।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मेंटेनेंस का निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी करें। उपभोक्ताओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें समझाइश दी जाए कि सर्विस अच्छी चाहिए, तो बिजली बिल का भुगतान समय पर करें। जोन स्तर पर शिविर लगाए जाएं। अच्छे बिजली उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, विधायकों के संपर्क में रहें और उनके द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।
राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान 1 फरवरी को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन 1 फरवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसमें सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन पटेल पार्क में किया जाता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू