भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतरिम बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है। विकास परक कार्यों के लिए प्रावधान किए गए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों की बेहतरी के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं और किसानों के लिए भी सर्वाधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि अंतिम बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम विकास के लिए चिंतित और सक्रिय है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन