मंदिर में सेवा कर बहुत अच्छा लग रहा है : कृषि मंत्री कंषाना
कृषि मंत्री कंषाना ने भोपाल के खाटू श्याम मंदिर में की सफाई
भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल के कोलार स्थित खाटू श्याम मंदिर में सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई के राष्ट्रव्यापी आहवान पर मंदिर में सेवा कर बहुत अच्छा लग रहा है।
मंत्री कंषाना मंदिर में कीर्तन में भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व चल रहे सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की। मंत्री कंषाना ने मंदिरों में स्वच्छता के इस पुनीत कार्य का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मंदिर में खाटू श्याम ट्रस्ट के सचिव आर.सी. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तुलसीराम अग्रवाल, संतोष मिश्रा और अन्य भक्तजनों ने भी सफाई की।
आधे दिवस का अवकाश घोषित
भोपाल
राज्य शासन द्वारा अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को आधे दिवस का (अपरान्ह 2:30 बजे तक) अवकाश घोषित किया गया है।
14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को
भोपाल
मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे दिलायी जायेगी। देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए मताधिकार करने की शपथ अधिकारी-कर्मचारी लेंगे। सभी को निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलायी जायेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू