मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किलों का सामना कर रही हैं। 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में दाखिल चार्जशीट में ईडी ने जैकलीन का भी नाम लिखा है।
भले ही जैकलीन सुकेश संग अपना कोई रिश्ता नहीं होने की बात कहती हैं। लेकिन जेल में बंद सुकेश अक्सर एक्ट्रेस को लव लेटर लिखता रहता है। सुकेश, जैकलीन को अपनी गर्लफ्रेंड बताता है। वह अपने लेटर में एक्ट्रेस को ‘बॉम’ और ‘बेबी गर्ल’ कहकर बुलाता है। सुकेश के ये लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इससे परेशान होकर जैकलीन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जैकलीन ने कहा था कि सुकेश उन्हें जेल में बैठकर धमका रहा है। साथ ही उन्होंने उनसे जुड़ा कोई भी लेटर पब्लिक करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। लेकिन अब जैकलीन ने सुकेश के खिलाफ अपनी इस याचिका को वापस ले लिया है। एक्य्रेस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है।
जैकलीन की याचिका पर कोर्ट ने आदेश में कहा कि अभिनेत्री की तरफ से जो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया गया है। लिहाजा अदालत इस मामले का निपटारा करती है। बता दें कि बीते दिनों सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जैकलीन के खिलाफ कुछ अनदेखे सबूतों को उजागर करने की धमकी दी थी। सुकेश ने जैकलीन का नाम लिए बगैर एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें कहा गया था कि वह एक व्यक्ति को एक्सपोज करने वाला है। इसके लिए वह उस व्यक्ति के चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और रिकॉर्डिंग्स को रिलीज करेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू