इंदौर
आरएसएस के पूर्व प्रचारकों के द्वारा बनाई गइ जनहित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सतना मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। इसमें पांच राज्यों के 30 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 27 अक्टूबर रविवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई और इन पर प्रस्ताव पारित किए गए। शाम को सतना नगर के मुख्य बाजारों में पार्टी की रैली भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा बचाओ के पत्रक बांटे गए और जन जागरण किया गया। पार्टी के संस्थापक अभय जैन, मनीष काले और विशाल बिंदल ने बताया कि देश के अलग अलग कोनों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और देश को मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए।
बैठक में लिए गए निर्णय
1. असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के एनआरसी में शामिल होने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें एनआरसी का आधार वर्ष 1971 के स्थान पर 1951 करने तथा पूरे एनआरसी में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की जांच कर नए सिरे से विदेशियों की पहचान करने की कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए जनहित पार्टी के द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
2. पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 8-9 मार्च को ग्वालियर मध्य प्रदेश में होगा। इसमें पार्टी के सभी साधारण सदस्य और शुभचिंतक शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों तथा देश की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी की गतिविधियों से आम जनता को जोड़ने की योजना भी बनेगी।
3. स्थानीय जनसमस्याओं पर अभियान एवं आंदोलन चलते रहेंगे।
4. अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू