भोपाल
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति थीम पर आधारित तीन दिवसीय “जश्न ए उर्दू” 16 से 18 फरवरी तक गौहर महल में होगा। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी कार्यक्रम आयोजन का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला और संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव भी उपस्थित रहेंगे।
उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुरसत मेहदी ने बताया कि उर्दू अकादमी ने वर्ष भर सम्पूर्ण प्रदेश में उपरोक्त उद्देश्यों को दृष्टिगत “जश्न ए उर्दू” कार्यक्रम साहित्य में “औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति” थीम पर आधारित है जिसमें अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित व्याख्यान, संवाद एवं सेमीनार इत्यादि आयोजित होंगे।। इसमें सूफियाना महफिल, रक्से सूफियाना, अखिल भारतीय मुशायरा, चिलमन मुशायरा शायरात, महफिले तंज़ो मिज़ाह, प्रादेशिक मुशायरा, बैतबाजी, ओपन माइक, केलीग्राफी, प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला आदि भी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। इस अवसर पर विश्व विख्यात विद्वानों, लेखकों, फिल्म एवं थियेटर के कलाकारों से भी रूबरू हो सकेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू