सागर
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब बनाने, विक्रय करने, परिवहन करने बालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम , एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी जतारा उनि० मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में थाना जतारा पुलिस द्वारा मुखविर सूचना पर ग्राम अब्दा बम्हौरी के लक्ष्मन रैकवार पिता धुन्धे रैकवार के बेड़ा से भूसा में छुपा कर रखी 38 पेटी देशी मदिरा मात्रा 342 लीटर कीमती 1,35,000/- हजार रुपये की आरोपी लक्ष्मन रैकवार नि० अब्दाबम्हौरी के कब्जे से उसके बेड़ा से जप्त कर आरोपी लक्ष्मन रैकवार व मलखान रैकवार को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. मनोज द्विवेदी, उनि. एन.एस. ठाकुर, सउनि. नन्दकिशोर, प्र.आर.- बालकिशन, अमरचन्द्र, नरेंद्र लोधी, आर0- मनोज सविता, राजवीर, जितेंद्र पटेल, अरुण चौहान, संजीत, जितेंद्र, म.आर. -सोनम यादव, प्रांजुल ने अहम भूमिका निभाई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान