कटनी
जिले मे 25 हजार की रिश्वत लेते जे.ई. के साथ अन्य प्राइवेट कर्मी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार आवेदक बलराम दास पटेल एवं नवनीत की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छापामार कार्रवाई की, इस दौरान आरोपी डीई.एमपीईबी कटनी राजीव चतुर्वेदी एवं एई खितौली चंचल गुप्ता, रवि कुमार बर्मन को रिश्वत राशि 25000 के साथ पकड़ा गया है।
पीड़ित बलराम दास पटेल ने बताया की एमपीईबी कटनी में ठेकेदार ग्राम लोहरवारा जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला। जिसने इस कार्य के लिए 80000 की रिश्वत की मांग की। एई खितौली चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40000 की मांग की गई। जिसमें 25000 की राशि प्रार्थी द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को देने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई मे लोकायुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य चार सदस्य की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। वहीं टीम के द्वारा सघन पडताल की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू