भोपाल
भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव में हारे हुए अपने प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में एक्टिव करने जा रही है। कुछ दिन पहले भाजपा ने विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों की एक बैठक की थी, अब शनिवार को कांग्रेस भी अपने हारे हुए उम्मीदवारों की बैठक लेने जा रही है।
इस बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिल्ली जा रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस ने देश भर के अपने प्रदेश अध्यक्ष और जिन राज्यों में नेता प्रतिपक्ष हैं, उनकी बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित सभी राज्यों के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि यह बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव किन किन मुद्दों पर लड़ा जाना है इसके साथ ही हर प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं जिन राज्यों से राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकालना है, उसे लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
इस बैठक के दो दिन बाद शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने सभी हारे हुए उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है। बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर ही बुलाई गई है। इससे पहले कमलनाथ भी हारे हुए उम्मीदवारों की बैठक कर चुके थे, लेकिन यह बैठक उनकी हार के कारणों को लेकर थी, लेकिन अब नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ यह बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर होने जा रही है। जिसमें सभी उम्मीदवारों को एक्टिव रहते हुए कांग्रेस के लिए लगातार काम करने और प्रदेश सरकार को घेरने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू