पानीपत
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटका लगा है। वोटिंग से 3 दिन पहले पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने पार्टी छोड़ बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है।
बीजेपी में ग्रामीण सीट से दावेदारी कर रहे रघुनाथ कश्यप ने टिकट न मिलने पर 10 सितंबर को पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद वे जजपा में शामिल हो गए थे। शामिल होने के बाद जजपा ने उन्हें टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद वे जजपा के लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक ही उन्होंने जजपा का भी दामन छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए।
रघुनाथ को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। इसके साथ ही पानीपत ग्रामीण सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महिपाल ढांडा को अपना समर्थन दे दिया है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन