महू
महू छावनी परिषद तथा रेलवे द्वारा बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेलवे विस्तारीकरण की जद में आ रहे 30 मकानों को ध्वस्त कर दिया ।ज्ञात रहे की महू के सारवन मोहल्ले में रेल पटरी के पास लोगों ने अतिक्रमण करके पक्के मकान बना दिए थे ।रेलवे द्वारा जब गृह मंत्रालय से विस्तारीकरण के लिए जमीन की मांग की गई तो गृह मंत्रालय की संस्था छावनी परिषद द्वारा रेल पटरी के पास के अतिक्रमण कर्ताओं को हटाने का नोटिस दिया गया किंतु इन अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अपने मकान नहीं हटाए गए ।
10 दिन पूर्व जब रेलवे तथा छावनी परिषद ने कार्यवाही शुरू की तो महू विधायक उषा ठाकुर ने पहुंच कर कार्यवाही रूकवाते हुए 10 दिन की मोहलत मांगी थी ।इन 10 दिनों के बीच सुश्री ठाकुर द्वारा उनके जन्म दिवस पर अतिक्रमण कर्ताओं को ग्राम पंचायत न्यू गुराडिया की जमीन पर सरकार द्वारा पट्टे देने का आश्वासन दिया गया था । विधायक उषा ठाकुर द्वारा मांगी गई मोहलत समाप्त होते ही बुधवार को छावनी परिषद तथा रेलवे द्वारा कार्यवाही शुरू की गई तथा रेल पटरी के पास बने 30 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई ।छावनी परिषद के इंजीनियर हरिशंकर कोलाय ने बताया कि रेलवे की आवश्यकता अनुसार अभी वर्तमान में रेल पटरी की एक तरफ 6 तथा एक तरफ 24 मकान को तोड़ने की कार्यवाही की गई है । आगे अगर रेलवे की और आवश्यकता आई तो अन्य मकानों को भी तोड़ा जाएगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू