जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024
खेल अकादमी के घुड़सवारी खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल
जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग का अयोजन आर्मी पोलो एवं राइडिंग सेंटर 61 कैवलरी दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपने घुडसवारी खेल का शानदार प्रदर्शन कर क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अर्जित किये।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।
प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगरी में जयवंत नावले व दिविराज राठौड ने 1-1 कांस्य पदक प्राप्त किया। वही जूनियर केटेगरी में अर्जुन मलैया ने अपने घोडे़ लॅक पर सवार होकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मो. हम्जा अकील हार्लिकेन घोड़े पर सवारी कर रजत प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के यूथ क्लास कैटेगरी में राजू सिह ने घुडसवारी का शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और रोशन सोढी फाउण्डर मेम्बर आर्मी पोलो राइडर क्लब ने किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों में जयवंत नावले ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, दिविराज राठोड ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, अर्जुन मलैया ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, मो. हम्जा अकिल ने 1 रजत व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, राजू सिंह ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत यूथ क्लास कैटेगरी और राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने 1 स्वर्ण टीम इवेंट यूथ क्लास कैटेगरी में जीता।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू