भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर सक्सेना नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। अभी उनका पांच महीने का कार्यकाल बाकि है। चर्चा चल रही है कि मध्य प्रदेश सरकार उनकी जगह पर किसी अन्य अधिकारी को डीजीपी बनाना चाह रही है। इसमें कई बार तबादले झेल चुके कैलाश मकवाना का नाम रेस में सबसे आगे है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. मोहन यादव दो बार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। तभी से नए डीजीपी को लेकर चर्चा चल रही है। बता दें कि नए डीजीपी के लिए फिलहाल तीन नामों पर चर्चा हो रही है। नए नामों में पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना (1988 बैच), आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के डीजी अजय शर्मा, डीजी जेल गोविंद प्रताप सिंह और अजय शर्मा 1989 बैच के हैं। वह अगस्त 2026 में रिटायर होंगे यानी सेवा के दो साल से अधिक बचे हैं। गोविंद प्रताप सिंह भी इसी बैच के हैं। वह जुलाई 2025 में रिटायर होंगे।
2 साल का कार्यकाल पूरा कर रह रहे हैं सुधीर सक्सेना
वरिष्ठता क्रम की बात करें तो डीजीपी सुधीर सक्सेना के बाद सबसे ऊपर स्पेशल डीजी शैलेश सिंह हैं। वह भी डीजीपी सुधीर सक्सेना के बैच (वर्ष 1987) के ही अधिकारी हैं। वह फरवरी में 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद नंबर डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार (1988 बैच) हैं। वह मई 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इसी बैच के सुधीर कुमार शाही जनवरी 2025 में ही रिटायर हो रहे हैं। इस तरह कैलाश मकवाना के पहले तीनों वरिष्ठों का कार्यकाल एक वर्ष भी नहीं बचा है। आपको बता दें कि डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का दो वर्ष का कार्यकाल इसी वर्ष मार्च 2024 में पूरा हो गया है। तभी से उनके बदले जाने की अटकलें चल रही हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू