इंदौर
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो। 22 जनवरी को इसका उद्घाटन भी होगा। हर श्रद्धालु रामलला के दर्शन करना चाहता है। इंदौर के धावक कार्तिक जोशी रामलला के दर्शन के लिए दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। वे 1008 किलोमीटर की दूरी 14 दिन में तय करेंगे। वे इंदौर से पांच जनवरी को रवाना होंगे।
कार्तिक पांच जनवरी को सुबह आठ बजे रणजीत हनुमान मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। 1008 किलोमीटर के इस सफर को कार्तिक 14 दिन में पूरा करेंगे। उनका कहना है कि यह दौड़ का मकसद समाज को धर्म से जोड़ते हुए जन-जन को फिटने के प्रति जागरूक करना है। कार्तिक ने कहा कि मेरे प्रेरणा स्त्रोत साइकिलिस्ट नीरज याग्निक हैं जो 2020 में साइकिल से 960 किलोमीटर 11 किलो की चांदी की शीला लेकर अयोध्या गए थे।
रणजीत हनुमान मंदिर से शुरू करेंगे यात्रा
14 दिन की यह यात्रा रणजीत हनुमान, महूनाका, बड़ा गणपति, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, जेल रोड, मरीमाता, बाणगंगा होते हुए उज्जैन, सारंगपुर, जोगीपुरा, गुना, पूरनखेड़ी, सुरवाया, झांसी, ऐठ, कल्पी, कानपुर, नवाबगंज, बरेल, रोनाही होते हुए। श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंचेगी।
तीन जनवरी को इंदौर में 31 किमी दौड़ेंगे
यात्रा की शुरुआत के अवसर पर उघोगपति वर्षा मनोज पाण्डे (अलायंस वेकेशन), नितिन अग्रवाल (पाथ इंडिया), विनीत शर्मा (ओमेक्स इंडिया) आदि मौजूद रहेंगे। हिमांशु जोशी ने बताता कि 5 जनवरी को अयोध्या जाने से पहले 3 जनवरी को कार्तिक इंदौर में धर्म प्रचार प्रसार के लिए 31 किलोमीटर दौड़ेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू