इंदौर
सचिन पायलट के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गद्दार वाले बयान ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। मध्यप्रदेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में प्रवेश करना है। आलाकमान चाहता है कि यात्रा राज्य में प्रवेश से पहले यह मामला सुलझ जाए। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अपने दूत राजस्थान भेज रहे हैं, जो अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। इस बीच राजस्थान कैबिनेट में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि 80 फीसदी विधायक सचिन पायलट के साथ हैं। अशोक गहलोत इसलिए बने हुए हैं, क्योंकि उन पर पार्टी आलाकमान का हाथ है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन