August 19, 2026

आलिया को किस करना बोरिंग, दीपिका संग लिप लॉक करने की थी तमन्ना: सिद्धार्थ

मुंबई

फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ का ईयर’ से सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आज के समय में ये तीनों स्टार्स इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया था कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्ट को किस करने में उन्हें मजा नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि आलिया के साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करना बहुत अजीब था। उस वक्त हर चीज का ध्यान रखा जा रहा था कि सिर, लिप्स और नाक का एंगल क्या है। कुछ वक्त के बाद यह बहुत ही बोरिंग हो गया था। इसी इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने यह भी कहा था कि वह दीपिका पादुकोण को आॅनस्क्रीन किस करना जरूर चाहेंगे।

You may have missed