इंदौर
रणजीत अष्टमी पर रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में गुरुवार सुबह युवकों के दो गुट भिड़ गए। इसमें गले में चाकू मारकर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मारपीट में उसका एक साथी घायल हो गया है। घटना के बाद बजरंगदल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंच गए। हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। विवाद धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।
घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महूनाका की बताई जा रही है। गोमा की फेल निवासी शुभम नरेंद्र रघुवंशी दोस्तों के साथ बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी देखने गया था। शुभम बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बताते हैं फेरी अन्नपूर्णा वाले रास्ते की तरफ जा रही थी तो धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। चाकू लेकर आए एक बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया। उसका साथी कृष्णा भी घायल हुआ।
साथी शुभम को अस्पताल ले गए लेकिन शुभम की मौत हो गई।शुभम मालवा मील के समीप बिरयानी की दुकान लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आपसी रंजीश का मामला तो नहीं है।
बिरयानी का ठेला लगाता था शुभम
शुभम मालवा मिल क्षेत्र में बिरयान का ठेला लगाता था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका एक छोटा भाई है। रात को ही उसने प्रभातफेरी में चलने की प्लानिंग की थी और सुबह दोस्तों के साथ बाइक पर गया था।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान