अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में जिले के सभी थानों को चेक बाउंस के मामलों में फरार वांरटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा एवं गिरीश चौहान की टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार गिरफ्तारी वांरटी गणेश उर्फ बबलू राठौर पिता सेमाली राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पसला को रविवार सुबह गिरफ्तार किया।
गणेश राठौर के खिलाफ माननीय न्यायालय श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1276/22 के तहत धारा 138, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NIA) में गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू