कुठला पुलिस के हांथ लगे शातिर गांजा तस्कर, तीन आरोपियों से बरामद हुआ 2 लाख का गांजा
एक बाइक भी हुई बरामद, आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
कटनी
क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य से चलाए गए कांबिंग गस्त के दौरान कुठला पुलिस ने रविवार रात तीन गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। दो अलग-अलग स्थान से पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विगत रात्रि जिले भर में कांबिंग गस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
उप पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कांबिंग गस्त करते हुए कुठला पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियों को गांजे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात लगभग 11:30 बजे लमतरा ब्रिज के ऊपर ग्राम बसाडी थाना बड़वारा निवासी 21 वर्षीय भूपत पिता मुन्नीलाल पटेल एवं 21 वर्षीय ग्राम बसाड़ी निवासी आनंद पिता पूनम पटेल को एक बाइक के जरिए गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडए 0148 के जरिए एक बोरी में लगभग 3 किलो गांजा लेकर जाते हुए पकड़े गए हैं।
इसी तरह एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए थाने के समीप ट्रांसपोर्ट नगर से रिठी थाना अंतर्गत ग्राम सुकमा निवासी 32 वर्षीय इंदु पारधी पिता राम रस पारधी को एक थैले में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त आरोपी के पास से थैली में रखा लगभग 3:30 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों प्रकरणों में पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उक्त आरोपी गांजा कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे, इसकी

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू