October 13, 2026

लाहिड़ी आखिरी दौर में चूके

सोटोग्रांडे
 भारत के अनिर्बान लाहिड़ी आखिरी दौर में खराब प्रदर्शन के कारण खिताब से चूक गए और प्लेआफ में स्पेन के सर्जियो गार्सिया ने उन्हें हरा दिया। लाहिड़ी ने आखिरी दिन दो ओवर 73 स्कोर किया। वहीं दिन की शुरूआत में उनसे सात शॉट पीछे चल रहे गार्सिया ने पांच अंडर 66 स्कोर करके मुकाबले को प्लेआफ में खींचा और जीत दर्ज की। लाहिड़ी पिछले नौ साल से खिताब नहीं जीत सके हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत में 2015 हीरो इंडिया ओपन जीता था।

You may have missed