इंदौर
पंजाब में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने वाले लॉरेंस गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गया है। लॉरेंस गैंग ने भाजपा के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक करीबी नेता को जान से मारने की धमकी दी है। फरियादी क्राइम ब्रांच पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरदीप सिंह नाम के व्यक्ति को दो बार कॉल आया।
अमरदीप ने जब कॉल नहीं उठाया तो उनको एक ऑडियो संदेश आया जिस में उन्हें धमकी दी गई। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आया था उसकी जांच की जा रही है। अमरदीप सिंह ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष पद पर हैं।
अमरदीप को 2023 में भी धमकी मिली थी। धमकी भरे कॉल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया था उस समय अमरदीप डबरा में रहते थे लेकिन धमकी के बाद वह इंदौर में शिफ्ट हो गए इसके बाद उनको अब यह धमकी मिली है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू