सिहोरा
सिहोरा के ग्रामीण निवासी दर्शनी का रहने वाला गोविंदा कोल के साथ वकील रवि पटेल कंकरदेही दोनी निवासी ने जलसाजी के तहत चार लाख रुपए पनागर से लेकर भाग गया । जिसकी शिकायत गोविंदा कोल ने पनागर थाने में जाकर दर्ज कराई ।
गोविंद कल का कहना–गोविंद कोल का कहना है की मेरी पुत्री को सांप डसने के कारण मौत हो गई थी । जिसका आवेदन मझौली तहसीलदार को दिया था, जिसकी सहायता राशि 400000 लाख जबलपुर कलेक्टर महोदय के यहां से मिली हुई थी , जो सोमवार को दोपहर में मेरे खाते यूनियन बैंक में आई थी जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं थी । मंगलवार को रवि पटेल दर्शनी मेरे घर का पता पूछते हुए गया, और मुझसे कहने लगा आपके वकील ने आपको जबलपुर बुलाया है । तुम आधार कार्ड लेकर हमारे साथ चलो हम उसके साथ जबलपुर गए ।
वह हमको लेकर यूनियन बैंक गया वहां पर उसने ₹400000 निकलवाए और अपने बैग में रख लिया और कहने लगा कि चलो । इस बीच हमने कहा हमारे वकील से मिलवाओ वह कहने लगा कि वकील साहब कोर्ट में व्यस्त हैं ।पनागर तक वह हमसे गाड़ी चलवा कर लेकर आया और बैग स्वयं पकड़े रहा । पनागर में बेलहाई के पास उसने हमें चाय पिलाई और कहने लगा पैसा रखने के लिए सामने वाली दुकान से थैला खरीद के ले आओ, हम जब थैला लेकर आए रवि पटेल वहां से भाग गया हम उसको काफी देर तक ढूंढते रहे,वह नहीं मिला फिर हमने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई । गोविंद कोल का कहना है,की हमारे पैसे दिलाए जाएं और रवि पटेल के ऊपर कारवाई हो । जिससे वह किसी और के साथ धोखाधड़ी न कर सके ।
पनागर प्रभारी वाईट– थाना प्रभारी पनागर ने बताया कि गोविंदा की शिकायत पर हमने अपनी टीम को काकरदेही और दोनी भेजा था पर वहां रवि पटेल नहीं मिला, दूसरे दिन रवि पटेल ने 240000 रुपए जमा कराए हैं । हम इसकी जांच कर रहे हैं ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू