नई दिल्ली
केजरीवाल सरकार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कथित शराब घोटाला मामले में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब एक और गंभीर मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए हैं। मामला सरकारी अस्पताल में दवा खरीद से जुड़ा हुआ है जिसमें नियम तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं। उपराज्यपाल ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई दवाओं में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सीबीआई जांचे के आदेश दिए हैं। आरोप है कि इन अस्पतालों ने दवाई खरीदने में लापरवाही बरती और ये सरकारी और प्राइवेट लैब में टेस्टिंग के फेल पाई गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इन दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर जांच करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इन दवाओं की जब सरकारी और प्राइवेट लैब में जांच की गई तो तय मापदंडो पर खरी नहीं उतरी जिसके बाद जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों से पहले केजरीवाल सरकार एक बार फिर मुश्किलों में पड़ती नजर आ रही है।
इससे पहले दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में भी कई नेता जांच के घेरे में हैं। हाल ही में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। मनीष सिसोदिया की 19 जनवरी तक और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं सीएम केजरीवाल को भी तीसरी बार समन भेजा गया है। इसमें उन्हें 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी दो बार समन भेजा गया था जिसमें सीएम केजरीवाल पेश नहीं हो पाए थे।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल