उज्जैन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जनवरी महीने से साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को अद्भुत आनंद की अनुभूति होने वाली है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल लोक में दुकान लेने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि दुकान अधिक शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा.
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो दुकानें नीलामी के पश्चात आवंटित हुई थीं, उनके प्रारंभ होने की स्थिति का अवलोकन किया गया. जिन दुकानदारों ने अभी तक आवंटन के बाद भी दुकानें शुरू नहीं की गई है, उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करने के लिए कहा गया अन्यथा आवंटन को निरस्त करने के निर्देश दिए गए.
कलेक्टर द्वारा टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से महाकाल लोक में प्रारंभ किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो की प्रगति का अवलोकन किया गया. बताया गया कि जनवरी 2025 तक लाइट एंड साउंड शो के शुरू होने की संभावना है.
दुकानदारों को 7 दिन की मिली चेतावनी
महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बनाई गई है. इन दुकानों का आवंटन भी हो चुका है, मगर दुकान संचालकों द्वारा दुकान शुरू नहीं की जा रही है. इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 7 दिन में दुकान चालू करने के निर्देश दिए हैं.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान