Oplus_131072
भोपाल: 30 जनवरी 2025
पदवृद्धि के लिए वर्ग–1 के शिक्षकों ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन
मप्र के विभिन्न शहरों से आए हुए वर्ग 1 के शिक्षकों ने आज भोपाल में व्यापक प्रदर्शन किया, उनकी कई मांगे थीं और उन मांगो को लेकर इन शिक्षकों ने कई बार प्रदर्शन किया है। ये वो शिक्षक है जिनका चयन वर्ग 1 में हो चुका है पर उन्हें पदों पर नियुक्त नहीं किया गया है। इन्हें वेटिंग चयनित शिक्षक भी कहा जाता है जिन्हें पदों के रिक्त होने पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
प्रदर्शन करते हुए इन शिक्षकों ने कहा कि, वर्ग–1 के चयनित वेटिंग शिक्षकों के लिए 7 हजार पद रिक्त होने के बाद भी मध्य प्रदेश सरकार इन पदों पर नियुक्ति नहीं कर पा रही है, जबकि 25 हजार शिक्षक चयनित है और वह अपनी रोजी-रोटी के लिए आज भी तरस रहे हैं।
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से वर्ग–1 के शिक्षकों ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए बताया कि हम लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि वर्ग–1 के जो पद रिक्त हैं उनको अति शीघ्र भरा जाए। हमें बिना मेहनत करे 1250 रुपए या अन्य राशि नहीं चाहिए हम मेहनत करके अपनी मेहनत की राशि से अपना परिवार चलाना चाहते हैं।
चयनित शिक्षक पिछले डेढ़ साल में 13 बार प्रदर्शन कर चुके हैं पर उनकी मांगे अभी भी जस की तस हैं। सभा8 शिक्षक कई बार ज्ञापन देते आए हैं लेकिन सरकार इस ओर अपना ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षकों ने कहा कि, हमारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से आग्रह है कि वह हमारी समस्याओं को समझते हुए जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति करें और चयनित वेटिंग शिक्षकों को रोजगार प्रदान करें। सभी ने मुख्यमंत्री के सामने शाष्टांग दंडवत होकर याचना की कि उन्हें शीघ्र अति शीघ नियुक्ति दी जाए।

हम सभी 85% अंक लाकर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी हम आज बेरोजगारों की तरह घूम रहे हैं,हम आत्मसम्मान से जीना चाहते हैं कृपया सरकार हमारी मांगे पूरी करें।
साथ ही साथ एक महिला शिक्षक ने ये भी कहा कि अगर जल्द ही अगर मध्य प्रदेश सरकार वर्ग 1 के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती नहीं करती है तो हम सामूहिक रूप से अपना केश त्याग करेंगे। हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि अगर वह वर्ग_1 शिक्षकों को पद नहीं दे सकते हैं तो वह हमें इच्छा मृत्यु की आज्ञा दें।
बाइट–अनुपमा शर्मा मुरैना
बाइट–दीपिका पादुरा,इंदौर

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू