भोपाल
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीट जीतने को लेकर भाजपा की बड़ी और अहम बैठक मकर सक्रांति से पहले भोपाल में हो सकती है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के अलावा मंत्रियों, सांसदों और विधायक को बुलाया जा सकता है। वहीं केंद्र से भी पार्टी पदाधिकारी के शामिल होने की संभावना है। यह बैठक अगले सप्ताह होने जा रही है।
भाजपा इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीट जीतने के प्रयास में है। इसे लेकर वह व्यापक रूप से अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इस रणनीति को लेकर ही मकर सक्रांति से पहले पार्टी बड़ी बैठक करने जा रही है। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को बुलाया जाएगा। इनके अलावा इस बैठक में पार्टी के 23 सांसदों और सभी विधायक भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में मौजूद सभी लोगों को कोई न कोई टास्क दिया जाएगा। यह टास्क लोकसभा चुनाव के लिए होगा। जिसमें सीनियर लीडर से लेकर विधायक तक को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिम्मेदारी दिए जाने से पहले इस बैठक में उन्हें संगठन की ओर से यह बता दिया जाएगा कि सभी को आने वाला पूरा समय लोकसभा चुनाव के लिए देना है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन