जगदलपुर.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के द्वारा जहां पहले ही अपने प्रत्याशी महेश कश्यप के नाम पर मुहर लगा दी थी, वही कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद आखिरकार पूर्व सांसद दीपक बैज पर भरोसा न करते हुए कोंटा में 6 बार विधायक रह चुके कवासी लखमा पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। एक ओर जहां महेश कश्यप है, वही लोगों के बीच अपने बातों के जादू से सबके बीच काफी लोकप्रिय कवासी लखमा हैं।
अपने जादुई अंदाज के लिए कवासी लखमा पहचाने जाते हैं। बस्तर में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है। कांग्रेस में इस महत्वपूर्ण सीट को लेकर कई दिनों से अपने प्रत्याशी को लेकर काफी मंथन चल रहा था। इस लिस्ट में बस्तर से कई नामों की चर्चा भी की गई लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी करते हुए कवासी लखमा पर भरोसा जताया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय