श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पागल कुत्ते ने कुछ पशुओं और आवार कुत्तों को भी निशाना बनाया।
बारामूला जिले के फतेहगढ़, शीरी और हीवन गांवों में कथित तौर पर एक पागल कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। जो भी उसके सामने आया, उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। घायलों का इलाज शीरी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को एंटी-रेबीज शॉट दिए गए हैं। काटने से गंभीर रूप से घायल लोगों को बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इलाके में पागल कुत्ते के बारे में जानकारी दी। हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि पागल कुत्ते को पकड़ा गया या उसे गोली मार दी गई। इस कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत है। लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों का घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन