भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अखंड भारत के बयान पर भले ही पाकिस्तान लाख आपत्ति दर्ज कराए, लेकिन, विस्थापित शरणार्थियों के आने से पहले अखंड भारत ही था। किसी की आपत्ति से अखंड भारत की बात समाप्त नहीं हो जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपत्ति दर्ज कराई है।
पाकिस्तान की आपत्ति पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति दर्ज कराए, लेकिन, विस्थापित शरणार्थियों के आने से पहले अखंड भारत था। ननकाना साहिब सहित हमारे अखंड भारत के अतीत के जो हिस्से रहे हैं, अतीत के अखंड भारत के हिस्से को लेकर आज भी पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा हमारे राष्ट्रगान में है। पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा तो हटा नहीं सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, उस अवसर पर हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का सपना हजारों हजार साल से रहा है। किसी के आपत्ति करने से बात समाप्त नहीं हो जाएगी, यह अपनी जगह स्थिर रहेगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान