- औद्योगिक निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : एमएसएमई मंत्री काश्यप
- वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में एमएसएमई मंत्री ने गिनाई प्रदेश की विशेषताएं
- औद्योगिक क्षेत्र के विकास में एमपीआईडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है : एमएसएमई मंत्री काश्यप
भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने गुजरात के गांधीनगर में "महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र" में आयोजित "10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024" में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए प्रस्ताव रखते हुए कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का भविष्य है। मध्यप्रदेश में एमएसएमई विभाग द्वारा जिले में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र के विकास में एमपीआईडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मंत्री काश्यप ने कहा कि देश की जीडीपी 7 से 8% तक है और मध्यप्रदेश की जीडीपी 19 से 25% तक है। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जमीनों की कम कीमतों में उपलब्धता है, इसलिए उद्योग प्रारंभ करने में लागत कम लगती है। साथ ही उद्योगों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश में विद्युत और जल की पर्याप्त और सहज उपलब्धता है, जिससे उद्योगों के लिए कार्यान्वयन सरल और सुचारू होता है। प्रदेश में मानव संसाधन की भी बेहतर उपलब्ध है।
इस अवसर पर देश-विदेश से सम्मिलित निवेशक, विभिन्न अतिथि एवं प्रबंधक एमपीआईडीसी डॉ. नवनीत कोठारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू