मुंबई
हुमा कुरैशी का दमदार लुक जल्द ही आपको एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। ‘महारानी 3’ के रूप में जबरदस्त पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। महारानी 3 का ट्रेलर आने के बाद से ही इसका इंतजार और बढ़ गया है। ट्रेलर में दमदार लुक में नजर आ रही हुमा ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि डायलॉग्स ने अलग से तारीफें बटोरीं। हुमा के इस पॉलिटिकल कंटेंट ने ओटीटी का ग्राफ भी बढ़ाया है। आपको बता दें कि ये मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज के पहले दोनों सीजन काफी पॉपुलर हुए थे।
नए ट्रेलर को ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए सोनी लिव ने लिखा, बंदूक कमजोर लोग चलते हैं, समझदार लोग दिमाग! महारानी 3 में रानी का बदला देखें #MaharaniS3 7 मार्च से Sony LIV#MqhqrqninSonyLIV पर स्ट्रीमिंग। दरअसल महारानी 3 सन 1990 के दशक के दौरान बिहार की तमाम घटनाओं के इर्द गिर्द दिखाई देता है। खासतौर से तब जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी वाइफ राबड़ी देवी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नॉमिनेट किया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू