मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक मलबे में से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
धमाके के समय गजराज राठौर के मकान में हुआ विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला कांप गया और कई मकानों में दरारें आ गईं। विस्फोट के बाद मलबे में एक महिला और बच्चे सहित अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक मलबे से किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है, और प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जा सके। इस्लामपुरा में पहले भी ऐसे विस्फोट हो चुके हैं, खासकर आतिशबाजी के काम से जुड़े हादसों में। इसके बावजूद इलाके में पटाखे बनाने का काम जारी रहा, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान