डिण्डौरी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम की पहल पर एसपी हेल्पलाईन नबंर जारी किया गया है उक्त हेल्पलाईन में कॉल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के माध्यम से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया तत्पश्चात थाना प्रभारी अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर ग्राम किसलपुरी आरोपी के होटल के पीछे बने नये मकान के अंदर कमरे से दो पेटी शराब जिसमें प्लेन 202 पाव प्रत्येक 180 एमएल कीमती प्रत्येक पाव 65 रूपये, एक सीमेंट की बोरी मे जीनियस व्हिस्की 14 पाव प्रत्येक 180 एमएल कीमती प्रत्येक पाव 110 रूपये, रम 12 पाव प्रत्येक 180 एमएल कीमती प्रत्येक पाव 110 रूपये, एमडी रम 9 पाव प्रत्येक 180 एमएल कीमती प्रत्येक पाव 220 रूपये, एमडी व्हिस्की 3 पाव प्रत्येक 180 एमएल कीमती प्रत्येक पाव 150 रूपये, कुल 240 पाव अंग्रेजी शराब जुमला 43.2 लीटर कीमती 18420 रूपये मिली जिसको रखने के संबंध में आरोपी से दस्तावेज चाहे गये जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया एवं दस्तावेज नही होना बताया, उक्त शराब को मौके के साक्षी उपरोक्त की उपस्थिति मे विधिवत जप्त किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (ए) आबकारी का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार सउनि विपिनचंद्र जोशी, प्र.आर.351 प्रवीण खम्परिया, प्र.आर. 259 भानुलाल रोतेल एवं आर.350 नीलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू