खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाराती वाहन को टक्कर मार दी। गाड़ी के नंबर प्लेट में SDM लिखा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बारात आज सुबह डालकी से बुराहनपुर जा रही थी। इसी दौरान पीडब्लूडी ऑफिस के सामने ज्वाहर मार्ग के मोड पर हादसा हो गया। डायवर्सन रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ईको को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ड्राइवर को भी काफी चोट आई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो बडवानी जिले के सेंधवा एसडीएम की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान