भोपाल
सूक्ष्म,लघु एवम मध्य उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सरकार के संकल्प 2023 के अंर्तगत राज्य के स्टार्टअप्स के लिए स्थापित होने वाले 100 करोड़ रुपए के कोष के लिए सिडबी में उपलब्ध फंड एवं उसकी विशेषज्ञता का उपयोग किए जाने संबंधी कार्ययोजना बनाने बनाएं।उन्होंने ए आई एफ के माध्यम से राज्य के स्टार्टअप्स को अधिक से अधिक फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान मैकेनिज्म को सशक्त करने की भी जरूरत बताई
मंत्री श्री चैतन्य काश्यप मंगलवार को मंत्रालय में राज्य अंतर्गत स्टार्टअप गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सचिव श्री पी नरहरि, सचिव, श्री रोहित सिंह, प्रबंध संचालक म.प्र. लघु उद्योग निगम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने विभाग की संचालित स्टार्टअप संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में मंत्री श्री काश्यप ने भारत सरकार के अटल इनोवेशन मिशन अंतर्गत संचालित अटल इनक्यूबेशन सेंटर की अद्यतन स्थिति ज्ञात की एवं उसके प्रचार-प्रसार के संबंध में निर्देश दिए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू