भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा अन्तर्गत नवीन अशासकीय महाविद्यालय मार्गदर्शिका की समीक्षा की। श्री परमार ने मार्गदर्शिका में निहित पूर्व प्रावधानों के विभिन्न बिंदुओं पर समग्र विमर्श कर, विविध संशोधन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि अशासकीय महाविद्यालय संबद्धता संबंधी प्रबंधन को, विद्यार्थियों के हितों के अनुरूप एवं पारदर्शितापूर्ण बनाएं। श्री परमार ने कहा कि महाविद्यालयों के अकादमिक एवं शैक्षणिक स्तर में उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि के लिए आवश्यक क्रियान्वयन करें।
बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (संबद्धता) डॉ. सुनील सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू