October 20, 2026

मालदीव के राष्ट्रपति ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना सम्मान की बात होगी, निमंत्रण किया स्वीकार

नई दिल्ली
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात होगी और इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की उनकी यात्रा से परिलक्षित होगा कि द्विपक्षीय संबंध सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद मुइज्जू की यह टिप्पणी आई है।

मोदी रविवार को पद की शपथ लेंगे और यह प्रधानमंत्री के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। मुइज्जू के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने राष्ट्रपति कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

इससे पहले बुधवार को मुइज्जू ने मोदी को बधाई दी थी और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। मुइज्जू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई।  

 

You may have missed