October 25, 2026

बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा, मल्लिका अर्जुन खरगे की बनाई पेंटिंग

जांजगीर-चांपा

नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की।

10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि श्री खरगे जी को जब यह तस्वीर दी तो  उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढि?ा बनाती है।

You may have missed