October 21, 2026

क्रिस्टी गिलमोर को हराकर मालविका क्वार्टर फाइनल में

चांग्झू (चीन)
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए ऊंची रैंकिंग वाली क्रिस्टी गिलमोर को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज मालविका ने दो बार की राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता और स्कॉटलैंड की 25वीं रैंकिंग वाली गिलमोर के खिलाफ एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में 21-17 19-21 21-16 से जीत दर्ज की।

जीत के बाद मालविका ने कहा, ‘‘मै पहली बार किसी सुपर 1000 टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल खेलूंगी। यह सपना सच होने जैसा है और अब तक कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।’’ इससे एक दिन पहले मालविका ने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का को हराया था। मालविका टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हैं। अब उनका सामना दो बार की विश्व चैम्पियन चौथी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से होग।

 

You may have missed