भोपाल.
दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासी बिना किसी व्यवधान के रोशनी का पर्व मना सके, इसके लिए, जब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 43 हजार सर्किट किलोमीटर से ज्यादा लंबी ट्रांसमिशन लाइनों और 416 सब स्टेशनों में जीरो विद्युत व्यवधान लक्ष्य के लिए मेंटेनेंस एवं ऑपरेटिंग स्टाफ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने – अपने कर्तव्यों पर तैनात थे, तब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव जबलपुर से पूरे प्रदेश के ट्रांसमिशन सिस्टम की क्लोज़ मॉनिटरिंग एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी करते रहे। ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने स्वयं वे उपस्थित रहे। उन्होंने हर महत्वपूर्ण मौकों की तरह इस बार भी रोशनी के पर्व पर पीक लोड आवर्स में लोड का उतार चढ़ाव, वोल्टेज, डिमांड आदि की क्लोज मानिटरिंग की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू