इंफाल
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मणिपुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कांगपोकपी जिले के हराओथेल और लाम्बुंग पहाड़ियों में बृहस्पतिवार को चलाए गए संयुक्त अभियान में ‘इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर’ (पम्पी), 11 बम (प्रत्येक का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम) और अन्य हथियार बरामद किए गए।
चुराचांदपुर जिले के सुआंगदाई में एक अन्य अभियान में पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने एक देसी 9 एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल शॉटगन समेत कई हथियार बरामद किए। टीम ने म्यांमा की मुद्रा, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और एक सैन्य वर्दी भी जब्त की।
असम राइफल्स के जवानों ने बुधवार को भी तलाशी अभियान के दौरान थौबल जिले में एक आईईडी बरामद किया था।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन