इंदौर
शहर में कोरोना के प्रतिदिन सामने आ रहे नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस माह में अब तक छह नए मरीज सामने आ चुके हैं। फिर दो मरीज मिले हैं। दो दिनों में तीन पाजिटिव मिल चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक त्रिवेणी नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष और ओल्ड पलासिया निवासी 36 वर्षीय महिला पाजिटिव मिली है। महिला हाल ही में कोलकाता से शहर में आई है। इन दोनों मरीजों को सामान्य बुखार और सर्दी थी। इसके बाद इन्हें निजी लैब में जांच करवाई तो पाजिटिव निकले हैं।
दोनों ही मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा है। वर्तमान में शहर में सक्रिय मामलों की संख्या तीन हो गई है। मरीज सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे और फिर इनके नमूनों की दोबारा जांच के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। मंगलवार को शहर में 40 सैंपल लिए गए हैं
सरकारी अस्पतालों में 5800 बिस्तार तैयार
मालाकार ने बताया कि कोविड-19 से निपटने की तैयारी के तहत जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में कुल 5,800 बिस्तर तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 12,000 की जा सकती है. उन्होंने बताया कि मालदीव की यात्रा के बाद इस महीने गृह नगर इंदौर लौटे एक ही परिवार के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जो अपने अपने घर में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू