भोपाल
आईपीएस अफसरों की भी तबादला सर्जरी जल्द होने वाली है। हाल ही में आईपीएस अफसरों को पदोन्नति मिली है, पदोन्नति के किसी भी अफसर को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। अब जल्द ही इनमें से अधिकांश अफसरों को नई जगह पर पदस्थ किया जाएगा। जिसमें छतरपुर, खंडवा, सिंगरोली एसपी सहित इंदौर के तीन डीसीपी भी बदले जाएंगे।
वहीं डीजीआई से आईजी पदोन्नत हुए कुछ अफसर अब भी डीआईजी रेंज में पदस्थ हैं, उनका भी तबादला होगा। एसपी छतरपुर अमित सांघी एसपी से डीआईजी हो चुके हैं, इसी तरह खंडवा एसपी बीरेंद्र सिंह और सिंगरोली एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी भी एसपी से डीआईजी हो चुके हैं, लेकिन तीनों ही अफसर अभी जिले में ही पदस्थ हैं।
इन तीनों का तबादला अब डीआईजी पोस्ट पर जल्द होगा। इसी तरह इंदौर के डीसीपी मनीष कुमार अग्रवाल, निमिष अग्रवाल और राजेश कुमार सिंह डीआईजी बन चुके हैं, इन तीनों अफसरों का भी तबादला होगा। इसी तरह चंद्रशेखर सोलंकी, अनिल कुशवाह, राजेश हिंगणकर, मनीष कपूरिया, आरआरएस परिहार और अनुराग शर्मा डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत हो गए हैं, लेकिन अभी ये सभी डीआईजी रेंज में काम काज संभाल रहे हैं। इन सभी का जल्द ही डीआईजी रेंज से तबादला कर उन्हें आईजी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू