October 25, 2026

मुंबई के चेंबूर इलाके की एक दुकान में भीषण आग, दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत

चेंबूर.
मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। सुबह 5 बजे दुकान के ग्राउंड प्लस वन (G+1) स्ट्रक्चर में आग लग गई। आग में जलकर सात लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि दुकान ग्राउंड फ्लोर पर थी।

वहीं, ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग में जलकर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान और घर जलकर राख हो गया।

You may have missed