November 3, 2026

देवास में सुपर मार्केट में लगी भीषण आग, 10 दुकानें आईं चपेट में

देवास
 देवास के जवाहर चौक स्थित सुपर मार्केट में देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में मार्केट के अंदर स्थित कपड़े की करीब 8-10 दुकाने चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम और बैंक नोट प्रेस की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

करीब 10 से 12 गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कपड़े की 3 दुकानों में सबकुछ जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

You may have missed