मुरैना
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को मुरैना-श्योपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश चन्द्र गर्ग के समर्थन में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं।
बसपा सूत्रों के अनुसार मायावती रविवार दिन में मुरैना के मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं। सभा में ग्वालियर और भिंड लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा से यहां शिवमंगल सिंह तोमर उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और भाजपा से क्षत्रिय वर्ग के उम्मीदवार होने पर बसपा ने जातिगत समीकरण देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह को एक लाख 29 हजार 380 (11.38 प्रतिशत) मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा हो चुकी हो तो कांग्रेस से दो मई को प्रियंका गांधी की जनसभा का प्रस्ताव है।
भाजपा और कांग्रेस के बाद अन्य किसी दल से मायावती पहली बड़ी नेता हैं जिनकी प्रदेश में चुनावी सभा हो रही है। उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भी ग्वालियर -चंबल या मध्य भारत में सभा का प्रस्ताव है।
मत प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में 'आइएनडीआइए' के सबसे बड़े घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रदेश में खजुराहो और अन्य सीटों पर कांग्रेस के समर्थन सभा का प्रस्ताव था पर अभी तक कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। तीसरे चरण में शामिल किसी सीट पर कांग्रेस के समर्थन में उनकी सभा हो सकती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू