भोपाल
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए शहर महापौर सहित इंदौर के सभी विधायकों को आमंत्रण मिला है। ऐसे में शनिवार व रविवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट सहित सभी प्रमुख विधायक दिल्ली पहुंचेगे। इनके अलावा शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि शपथ समारोह के लिए आठ हजार विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया है।
ये लोग भी है शामिल
इनमें इंदौर से प्रमुख नेताओं को आमंत्रण मिला है। जानकारों के मुताबिक इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख मंत्रियों को बुलाया है। ऐसे में शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और खेल युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस समारोह में भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार भी शामिल होगी। समारोह में लोकसभा संयोजक रवि रावलिया और सह संयोजक गोपाल गोयल भी पहुंचेगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू