सारंगपुर में मेगा कौशल रोजगार मेला 23 फरवरी को
भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने बताया है कि 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सारंगपुर जिला राजगढ़ में मेगा कौशल, रोजगार मेला एवं महिलाओं के लिये विशेष कौशल विकास रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर युवक/युवतियों का चयन रोजगार के लिये करेंगे।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किये जायेंगे। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कॅरियर मार्गदर्शन दिया जायेगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी देंगे।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया